घाघरा प्रखंड में झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

घाघरा प्रखंड में झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
Views: 208
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second
घाघरा प्रखंड में झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)।

घाघरा प्रखंड परिसर में झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर निबंध लेखन, क्विज, पेंटिंग, नृत्य, गायन, ड्रामा और कथा वाचन जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

घाघरा प्रखंड में झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रखंड परिसर में सांस्कृतिक उत्सव और उल्लास का माहौल छाया रहा।
अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment