पाकुड़ में क्रिकेट को मिला नया मंच

पाकुड़ में क्रिकेट को मिला नया मंच
Views: 83
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second
पाकुड़ में क्रिकेट को मिला नया मंच

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जिला क्रिकेट संघ कार्यालय का किया उद्घाटन**

पाकुड़ संवाददाता।
पाकुड़ जिले में खेलों को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के स्थायी कार्यालय का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। यह पहल जिले में क्रिकेट के संगठित विकास और खिलाड़ियों को सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है।

उद्घाटन समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि कार्यालय की स्थापना से खिलाड़ियों, कोचों और पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और क्रिकेट विकास की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और
CSR, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के सहयोग से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करें, ताकि वे भविष्य में जिले व राज्य का नाम रोशन कर सकें।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने कहा कि युवाओं के समग्र विकास में खेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेल से जहाँ शारीरिक क्षमता बढ़ती है, वहीं अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि
“आज खेल एक मजबूत करियर विकल्प बन चुका है, जो युवाओं को सम्मान और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करता है।”
उन्होंने आशा जताई कि नया कार्यालय क्रिकेट संघ को नई मजबूती देगा और पाकुड़ के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल होंगे।

कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी, कोच रानु सिंह, खिलाड़ी, खेलप्रेमी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे जिले में क्रिकेट के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment