बरहरवा।
बरहरवा उच्च विद्यालय परिसर में वर्ष 1985 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के तत्कालीन शिक्षक जगदीश प्रसाद शाह रहे।
मिलन समारोह के प्रभारी अभिनव कुमार एवं सह प्रभारी पुष्कर आनंद ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं और मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही मुख्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे 1985 बैच के छात्र-छात्राओं ने पुराने दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। सभी ने एक-दूसरे से मिलकर खुशी जाहिर की और कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो वे फिर से 1985 में लौटकर उसी विद्यालय में पढ़ाई करने आ गए हों। समारोह में सभी साथियों ने अपनी-अपनी यादें और जीवन के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में 1985 बैच के कई प्रतिष्ठित पूर्व छात्र उपस्थित रहे, जिनमें मालदा डिवीजन के सीनियर स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार शाह, बरहरवा स्टेशन प्रबंधक गोपाल सहा, एयरोनॉटिक्स इंजीनियर मोहम्मद फैसल हुसैन, सीतामढ़ी (बिहार) के जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चंद्र राजकुमार, व्यवसायी उत्तम भगत, दीनानाथ भगत, केदार मुखर्जी, किशोर गुप्ता, रतुल सिंह, मनोज गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह, पांचू सिंह सहित अन्य गणमान्य शामिल थे।
इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सहदेव रविदास, बलदेव भगत, प्रभाकर कुमार, रूपक घोष, दीपक भगत, रीता भगत समेत कई अन्य पूर्व छात्र-छात्राओं की भी उपस्थिति रही।