Read Time:1 Minute, 1 Second
बरहेट। गुरुवार को बरहेट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बरहरवा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी पचू रजवार (24), पिता सूखना रजवार, बरहेट थाना क्षेत्र के करमटोला गांव की एक नाबालिग लड़की को शादी का लालच देकर भगा ले गया था।
नाबालिग की मां ने बरहेट थाना में लिखित आवेदन देकर उक्त घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 189/25 दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।