संवाददाता,
मनिका/लातेहार :- मनिका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विवाहित महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु होने के कामना करते हुए वट सावित्री की पूजन किया।इस क्रम में मनिका प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित वट वृक्ष की पूजा करने आस पास की सैकड़ों विवाहित महिलाएं पहुंची। वट वृक्ष की पूजन करने पहुंची महिलाओं ने सबसे पहले वट वृक्ष के चारो ओर सात बार परिक्रमा करते हुए रक्षा सूत्र को वट वृक्ष को बांधे तथा फल, मिष्ठान, पुष्प,जल अर्पित किया तथा धूप दीप जलाकर पूजन करने बैठ गई।जहां वट वृक्ष के पास पंडित अखिलेश पाठक और रमेश पाठक ने पूजन करने आई महिलाओं को वट सावित्री की कथा सुनाकर इस पूजा के महत्ता पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया की कैसे इस पूजन को करके सावित्री ने अपने मृत पति को यमराज से लड़कर पुनर्जीवन दिलाया था।पूजन करने पहुंची महिलाओं ने भक्ति भाव से वट सावित्री की संपूर्ण कथा को सुना।कथा की समाप्ति के बाद व्रत करने पहुंची महिलाओं ने मौके पर उपस्थित पंडित अखिलेश पाठक और रमेश पाठक को दान दक्षिणा देकर अपने अपने घर को प्रस्थान किया।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,