Views: 211
0 0
नाबार्ड के महाप्रबंधक ने सरैयाहाट में जीवा परियोजना...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

नाबार्ड के महाप्रबंधक ने सरैयाहाट में जीवा परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण,किसानों को दी प्राकृतिक खेती की सीख

सरैयाहाट (दुमका)। प्रखंड के दुलाटांड़ एवं पारसदह गांव में नाबार्ड द्वारा संचालित जीवा परियोजना का निरीक्षण करने नाबार्ड रांची से आए महाप्रबंधक आर.एस. भगवाने, सहायक प्रबंधक नागराजू, एवं डीडीएम शुभेंदु बेहरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती, पोषण वाटिका, जीवामृत, हांडी औषधि एवं इंटरक्रॉपिंग जैसी तकनीकों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आदिवासी किसानों…

नाबार्ड के महाप्रबंधक ने सरैयाहाट में जीवा परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण,किसानों को दी प्राकृतिक खेती की सीख
Read Time:1 Minute, 55 Second
नाबार्ड के महाप्रबंधक ने सरैयाहाट में जीवा परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण,किसानों को दी प्राकृतिक खेती की सीख

सरैयाहाट (दुमका)। प्रखंड के दुलाटांड़ एवं पारसदह गांव में नाबार्ड द्वारा संचालित जीवा परियोजना का निरीक्षण करने नाबार्ड रांची से आए महाप्रबंधक आर.एस. भगवाने, सहायक प्रबंधक नागराजू, एवं डीडीएम शुभेंदु बेहरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती, पोषण वाटिका, जीवामृत, हांडी औषधि एवं इंटरक्रॉपिंग जैसी तकनीकों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित आदिवासी किसानों ने बताया कि वे किस प्रकार जैविक पद्धति से खेती कर रहे हैं और कौन-कौन से स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हैं। अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती को और बढ़ावा देने के लिए नई तकनीकों और विषयों पर जानकारी दी।

नाबार्ड के महाप्रबंधक ने सरैयाहाट में जीवा परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण,किसानों को दी प्राकृतिक खेती की सीख

महाप्रबंधक श्री भगवाने ने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि नाबार्ड की पहल का उद्देश्य किसानों को प्रकृति-आधारित टिकाऊ कृषि की ओर प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में लगाए गए वादी क्षेत्र में इंटरक्रॉपिंग को देखकर वे काफी प्रभावित हुए।

इस अवसर पर चेतना विकास संस्था की निर्देशिका रानी कुमारी ने जिला परियोजना से संबंधित सभी गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना विकास टीम और स्थानीय किसानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports