
बरहरवा: चैती नवरात्र की दशमी तिथि पर सोमवार को नील कोठी स्थित चैती दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों ने मां दुर्गा की आरती, पुष्पांजलि व भक्ति भाव से पूजा संपन्न की। पूजा कार्य पुरोहित द्वारा पूरे विधि-विधान से किया गया।
सती मंदिर कमेटी की ओर से शाम में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। कमेटी के अध्यक्ष विनय शाह ने जानकारी दी कि बुधवार को कलश यात्रा, प्रतिमा विसर्जन और नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
पूजा आयोजन के दौरान मृणाल साहा, संजय सहा, इंद्रदेव रॉय, देव कुमार दत्ता, निखिल दत्ता, सूरज घोष, अभी यादव, मीना देवी, रेखा देवी, रितेश साहा, विक्रम प्रताप, शुभम साहा, श्रीकांत दास, राहुल बहुदार आले सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और सभी ने मिलकर मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।