Views: 111
0 0
राशन में गड़बड़ी, जांच में कटौती और खराब गेंहू पकड़ा गया, डीलर पर होगी कार्रवाई– बीडीओ का आदेश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राशन में गड़बड़ी, जांच में कटौती और खराब गेंहू पकड़ा गया, डीलर पर होगी कार्रवाई– बीडीओ का आदेश

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता कांडी(गढ़वा):- गढ़वा में डीलर ने तीन महीने का राशन नहीं दिया है। लाभुकों की शिकायत और मीडिया में खबर आने के बाद बीडीओ राकेश सहाय डीलर के पास सोमवार को पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्‍हें एक और गड़बड़ी मिली। इसपर उन्‍होंने कार्रवाई करने की बात कही। मामला गढ़वा जिले के कांडी…

राशन में गड़बड़ी, जांच में कटौती और खराब गेंहू पकड़ा गया, डीलर पर होगी कार्रवाई– बीडीओ का आदेश
Read Time:3 Minute, 25 Second
राशन में गड़बड़ी, जांच में कटौती और खराब गेंहू पकड़ा गया, डीलर पर होगी कार्रवाई– बीडीओ का आदेश

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

कांडी(गढ़वा):- गढ़वा में डीलर ने तीन महीने का राशन नहीं दिया है। लाभुकों की शिकायत और मीडिया में खबर आने के बाद बीडीओ राकेश सहाय डीलर के पास सोमवार को पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्‍हें एक और गड़बड़ी मिली। इसपर उन्‍होंने कार्रवाई करने की बात कही।

मामला गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड की पतरिया पंचायत के सड़की गांव का है।सड़की गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार राम प्रवेश बैठा द्वारा तीन महीने का राशन लाभुकों को नहीं दिया गया था। उसने खुद को बीमार बताया था,यानी 7 जुलाई को लाभुकों के बीच जून, जुलाई व अगस्त का राशन का वितरण डीलर ने शुरू किया।

गोदाम प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि 29 मई को जून का, 8 जून को जुलाई का और 4 जुलाई को अगस्त महीने का राशन डीलर को दे दिया गया है। विभाग द्वारा 30 जून तक तीन महीने का राशन का वितरण करने का आदेश दिया गया था। इस बीच डीलर द्वारा लाभुकों से दो जून व जुलाई का अंगूठा लगवा लिया गया था। हालांकि राशन नहीं दिया गया।

पीडीएस डीलर कर दलील है कि बारिश होने के कारण राशन वितरण में विलंब हुआ। शिकायत और मीडिया में खबर आने के बाद सोमवार को बीडीओ राकेश सहाय ने पीडीएस डीलर की दुकान की जांच की। जांच में पाया कि लाभुकों को 35 किलोग्राम में 4 किलोग्राम काट कर राशन दिया जा रहा है। साथ ही, लाभुकों को कंकड़-पत्थर व मिट्टी मिला हुआ गेंहू डीलर द्वारा दिया जा रहा था।

इसपर बीडीओ ने लाभुकों से गेंहू को वापस डीलर कराया। डीलर उक्त गेंहू को गोदाम में वापस करने का निर्देश दिया। वहां से फ्रेश गेंहू लाकर लाभुकों के बीच वितरण करने का आदेश दिया। बीडीओ ने डीलर से कहा कि लाभुकों को पूरा राशन देना है, कोई कटौती नही करना है।बीडीओ ने 20 जुलाई तक तीनों महीने का राशन और एक माह मई का चना दाल का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने लाभुकों से कहा कि सभी अपना पूरा राशन लेंगे, अगर डीलर कम राशन देता है तो इसकी सूचना मुझे दें।

इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ राकेश सहाय ने कहा कि इस अनियमितता को लेकर डीलर के खिलाफ कार्रवाई होगी। मौके पर एजीएम शाहिद अंसारी, राजू सिंह सहित काफी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports