Views: 255
0 0
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने नवडीहा पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने नवडीहा पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) गुमला: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार को गुमला जिले के घाघरा प्रखंड अंतर्गत नवडीहा पंचायत सचिवालय पहुँचीं और वहां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय मुखिया एवं पंचायत सचिवों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने नवडीहा पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण
Read Time:3 Minute, 17 Second
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने नवडीहा पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण


रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

गुमला: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार को गुमला जिले के घाघरा प्रखंड अंतर्गत नवडीहा पंचायत सचिवालय पहुँचीं और वहां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय मुखिया एवं पंचायत सचिवों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीणों को पंचायत से जुड़ी सभी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों, ताकि उन्हें प्रखंड या जिला कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत सचिवालयों को इतना सक्षम बनाया जाए कि आधार कार्ड सुधार एवं निर्माण जैसी सेवाएं भी यहीं से उपलब्ध कराई जा सकें।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने नवडीहा पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा, “जिला या प्रखंड स्तर के जो कार्य हैं, उन्हें पंचायत सचिवालय के माध्यम से ही संबंधित विभागों तक भेजा जाए। इससे लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और अनावश्यक दौड़धूप से मुक्ति मिलेगी।”

मौके पर उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभागों से संबंधित रजिस्टर पंचायत स्तर पर बनें, और जो समस्याएं स्थानीय स्तर पर हल नहीं हो सकतीं, उन्हें सचिवालय के माध्यम से संबंधित विभागों तक पहुँचाया जाए।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं।

  • करंज टोली से गुटवा तक सड़क निर्माण की मांग की गई।
  • सखी मंडल की महिलाओं ने बैठने हेतु भवन की आवश्यकता बताई।
  • उप मुखिया ने पेयजल संकट पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि नल-जल योजना के तहत जलमीनार तो लगाए गए हैं, लेकिन घरों तक पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है—कभी-कभी 8-8 दिन तक सप्लाई बंद रहती है।
  • जल सहिया ने बताया कि पुराने चापाकलों को हटाकर जलमीनार तो लगा दिए गए हैं, परंतु उनसे भी जल आपूर्ति नहीं हो रही, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, एसडीओ राजीव नीरज, डीसी एलआर राजीव कुमार, अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने नवडीहा पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports