आईएएस अभ्यर्थी पलक अग्रवाल द्वारा प्रेरणादायी विशेष सत्र आयोजित

आईएएस अभ्यर्थी पलक अग्रवाल द्वारा प्रेरणादायी विशेष सत्र आयोजित
Views: 103
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second
आईएएस अभ्यर्थी पलक अग्रवाल द्वारा प्रेरणादायी विशेष सत्र आयोजित

Latehar:-सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के कृष्ण चन्द्र गांधी ऑडिटोरियम में शनिवार को आईएएस अभ्यर्थी एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा पलक अग्रवाल द्वारा एक प्रेरणादायी विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पलक अग्रवाल और प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

प्रधानाचार्य ने उन्हें स्मृति–चिह्न भेंट कर स्वागत किया तथा विद्यालय की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

सत्र के दौरान दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहीं पलक अग्रवाल ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, निरंतर अभ्यास, और आत्म-अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए संकल्प, सकारात्मक सोच और नियमित अध्ययन सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं।

प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने पलक अग्रवाल की मेहनत और उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment