पंडराबौन जंगल मार्ग पर दो हाइवा की भीषण टक्कर,आग लगने से दोनों वाहन खाक

पंडराबौन जंगल मार्ग पर दो हाइवा की भीषण टक्कर,आग लगने से दोनों वाहन खाक
Views: 106
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second
पंडराबौन जंगल मार्ग पर दो हाइवा की भीषण टक्कर,आग लगने से दोनों वाहन खाक

हजारीबाग जिले के डाड़ी प्रखंड स्थित पंडराबौन जंगल से होकर गिद्दी को नया मोड़ से जोड़ने वाली सड़क पर शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रहे दो हाइवा आपस में जोरदार टक्कर के बाद आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों वाहन धधकने लगे।

हादसे के दौरान दोनों चालक किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इनमें से एक चालक का पैर टूट गया, जबकि दूसरा चालक मौके से भाग निकला। आग इतनी ज्यादा फैल गई कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन काफी दूरी पर ही रुक गए और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल चालक को अस्पताल भेजा और घटना की सूचना गिद्दी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

घटना की जानकारी मिलते ही मांडू विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य में प्रशासन की मदद की। फिलहाल सड़क पर आवागमन सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment