महुआटांड में जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

महुआटांड में जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
Views: 93
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
महुआटांड में जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड पंचायत स्थित रिझुनाथ पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, उपप्रमुख अनिल महतो एवं जिला परिषद सदस्य अरविंद करमाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन से पूर्व सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने स्व. रिझुनाथ चौधरी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सांसद को बुके भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

महुआटांड में जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

सभा को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और वे स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की ओर अग्रसर होते हैं। वहीं मांडू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि खेल में जीत से अधिक ईमानदारी और खेल भावना का महत्व होता है। पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि खेल बच्चों के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव धनेश्वर महतो, निदेशक भागीरथ डे कुमार, प्रधानाध्यापिका श्वेता मिश्रा सहित कई शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment