
लातेहार:- लोक जनशक्ति पार्टी के बैनर तले बुधवार को शहर के कार्निवल होटल में लातेहार जिला पदाधिकारी सम्मान एवं स्वगत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, वरिष्ठ नेता रवि चौबे, प्रदेश सचिव संजीव कुमार द्विवेदी शामिल हुए। समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान को मुख्य अतिथि व अन्य लोगों ने सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री प्रधान ने कहा कि हमारी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान के नेतृत्व मे बेहतर कार्य की शुरुआत मे लग गई है।

संगठन मे लोगो को जोड़ने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। संगठन का मूल उद्देश्यों के साथ लातेहार जिला में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अगामी चुनाव पर कहा की झारखंड मे हमारी जहा जहा मजबूती होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष को ध्यानाकृष्ट कराते हुए दावेदारी की जायेगी। प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जहां जहां हमारी पार्टी मजबूत है। वहां पर हम प्रबल दावेदार हैं। इसे लेकर हमारी पार्टी दावेदारी पेश करेंगी। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी से दिए गए निर्देश का पालन करते हुए जन मुद्दो के साथ लोजपा जिला कमेटी कार्यों मे लग गई है।


इसका असर आने वाले दिनों मे दिखने लगेगा। समारोह में अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। समारोह में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद शहर के बानपुर मे लोक जन शक्ति पार्टी जिला कार्यालय का उद्घाटन लोजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने फीता काटकर किया। जिला कमेटी के अन्य पदाधिकारी शामिल थे। अर्जुन प्रजापति शिवनन्द पासवान,महेश मांझी सीताराम जी नागेंद्र प्रसाद किरण चंद्रवंशी दिलीप प्रसाद सीमा गुप्ता जितेंद्र ठाकुर महावीर भुइया कमलेश उरांव रमेश कुमार भारती विकास दुबे मनीष सिंह सहित हजारों लोग शामिल थे