- मुहम्मद मोइनुद्दीन की याद में गरीबों को राशन वितरण और भव्य जलसा
- स्व. मुहम्मद मोइनुद्दीन के 40वें दिन पर समाज सेवा का अनोखा संदेश
मोइनुद्दीन साहब की याद में जरूरतमंदों के बीच राशन व भोजन बाँटा गया
मोइनुद्दीन की याद में समाज सेवा और भाईचारे का पैगाम
मुहम्मद मोइनुद्दीन की याद में गरीबों को राशन व भोजन वितरण, रात्रि में भव्य जलसा आयोजित
गोमिया (बोकारो)।स्व. मुहम्मद मोइनुद्दीन के 40वें दिन की यादगार पर उनके परिजनों की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों के बीच राशन एवं भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गरीबों और जरूरतमंदों ने इस सहयोग पर प्रसन्नता जाहिर की और परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
शाम को भव्य जलसे का भी आयोजन किया गया, जिसमें नामचीन विद्वानों ने अपने विचार रखे और इंसानियत तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जलसे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन स्व. मुहम्मद मोइनुद्दीन साहब की याद में किया गया है। उनका जीवन समाज सेवा और इंसानियत की मिसाल रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए परिवार ने यह पहल की है।
इस कार्यक्रम से समाज में एक अच्छा संदेश गया और लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया।
जलसे के इंतज़ामात में उनके बेटों मोहम्मद मनौवर, मोहम्मद तसव्वुर, मोहम्मद सनौवर, शहनवाज़ तथा उनके भाइयों जान अमीन, मोबीन, मुस्लिम, खाजा, ज़ियाउद्दीन के साथ-साथ पूरे परिवार और इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
मरहूम मोहम्मद मुईन साहब की इसी शख्सियत और मोहब्बत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए यह जलसा आयोजित किया गया, जिसमें दूर-दराज़ से आए लोग शामिल हुए और उन्हें ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया।