मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में पानी आपूर्ति की व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में पानी आपूर्ति की व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त
Views: 181
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में पानी आपूर्ति की व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त

पलामू:- मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जल आपूर्ति पुरी तरह ध्वस्त हो गई है। सप्ताह में अधिक से अधिक तीन-चार दिन पानी सप्लाई होता है वो भी गंदा।बहाने तरह-तरह के हैं कभी टंकी मे पानी नही चढ पाया, कभी नदी में ज्यादा पानी आ गया, कभी मोटर जल जाता है वो भी महिना मे पाच छ बार, ये भ्रष्टाचार का चरम प्रकाष्ठा है। न फिल्टर न ब्लीचिंग पावडर न फिटकरी और ठिकेदार सब कुछ ठिक ठाक दिखाकर पी एच डी और निगम के पदाधिकारियों को चांदी का जुताई दिखाकर बिल पर हस्ताक्षर करा कर बिल निकाल ले रहा है। जिला प्रशासन पुरी तरह मुकदर्शक बनी हुई है। नगर निगम क्षेत्र की जनता को जहर पिलाया जा रहा है। कई गंभीर बीमारियों का शिकार गंदा पेय जल से हो रहे है। राज्य के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर इसी प्रमंडल से प्रतिनिधित्व करते हैं। जिला उपायुक्त को भी पेयजलापूर्ति की व्यवस्था संज्ञान में है। मगर कोई सुधार नहीं बल्कि दिन प्रति दिन और बद से बतर होते जा रहा है। उपायुक्त पलामू अबिलम्ब पेयजलापूर्ति मे सुधार व सुनिश्चित कराये। जनता के अन्दर इस व्यवस्था के खिलाफ गुस्सा बढ रही है कभी भी बिस्फोटक स्थिति बन सकती है। इसकी पुरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment