संवाददाता
लातेहार :सदर प्रखंड के ग्राम कुलगाडा पंचायत पेसरार में ओरंगा नदी के तट पर प्राचीन बटेश्वर धाम शिव मंदिर का जीर्णोद्धार का मंगलवार आधारशिला रखा गया। इसके पहले विधि विधान से पूजा कर संरक्षक सह जजमान अखलनारायण सिंह उनकी धर्मपत्नी पुरोहित कमलेश पाठक ने वैदिक रीति से पूजा करने के पश्चात लातेहार के पूर्व विधायक प्रकाश राम के द्वारा झंडागाड़ कर शिलान्यास किया गया । इस अवसर पर श्री राम ने कहा कि यह जगह रमणीय जगह है, बगल में नदी ,पहाड़ इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा दे रहा है ।आगे कहा कि इस प्राकृतिक जगह को विकसित करने के लिए जो भी सहयोग होगा करेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ,अध्यक्ष उमाकांत पांडे ,उपेंद्र भगत ,पवन कुमार ,चरित्र भुईया ,उमाशंकर भगत, बसंत सिंह, रोशन गुप्ता, पंचायत समिति पुनीत भुईया, मीकू साहु, अनिल कुमार सिंह ,सोनी देवी ,देवंती देवी ,शीला देवी, सोहनी देवी ,शांति देवी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे थे।