Views: 76
0 0
गारू में एक पारा शिक्षक के भरोसे चल रहा है राजकीयकृत...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गारू में एक पारा शिक्षक के भरोसे चल रहा है राजकीयकृत विद्यालय,197 बच्चों का भविष्य दांव पर

पंकज कुमार यादव, गारू (लातेहार)। शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का आलम यह है कि गारू प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालवे में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई मात्र एक पारा शिक्षक के भरोसे चल रही है। विद्यालय में 197 स्कूली बच्चे नामांकित हैं, लेकिन नियमित शिक्षकों के अभाव में उनकी पढ़ाई पर…

गारू में एक पारा शिक्षक के भरोसे चल रहा है राजकीयकृत विद्यालय,197 बच्चों का भविष्य दांव पर
Read Time:1 Minute, 53 Second
गारू में एक पारा शिक्षक के भरोसे चल रहा है राजकीयकृत विद्यालय,197 बच्चों का भविष्य दांव पर

पंकज कुमार यादव,

गारू (लातेहार)। शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का आलम यह है कि गारू प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालवे में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई मात्र एक पारा शिक्षक के भरोसे चल रही है। विद्यालय में 197 स्कूली बच्चे नामांकित हैं, लेकिन नियमित शिक्षकों के अभाव में उनकी पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षक नियुक्त करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस समस्या से परेशान होकर गांव के 51 ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, गारू को ज्ञापन सौंपा है। हालांकि इस संबंध में शिक्षा विभाग को भी आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, लेकिन एक शिक्षक के सहारे 197 बच्चों की पढ़ाई कराना न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। उन्होंने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि समय पर शिक्षक की नियुक्ति से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो पाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports