घाघरा बीडीओ ने सलगी और पीरहापत्थल गांव का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

घाघरा बीडीओ ने सलगी और पीरहापत्थल गांव का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा
Views: 92
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second
घाघरा बीडीओ ने सलगी और पीरहापत्थल गांव का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

घाघरा। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने घाघरा प्रखंड के आदर, सलगी तथा सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित आदिम जनजाति बहुल पीरहापत्थल गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जमीनी स्थिति एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बन रहे आवासों का जायजा लिया। बीडीओ ने लाभुक सविता देवी, सविता कुमारी, जयवीर नायक, मंजरी देवी और राज मुनि देवी के आवास निर्माण कार्यों को बारीकी से देखा और निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

घाघरा बीडीओ ने सलगी और पीरहापत्थल गांव का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आदर एवं सलगी) तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, पीरहापत्थल का भी निरीक्षण किया। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने और जनता को योजनाओं का सटीक एवं समय पर लाभ देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उचित समाधान का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान राजू उरांव, श्याम लाल साहू, पवन कुमार साहू सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment