संवाददाता,
लातेहार:- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त गरिमा सिंह ने बताया कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना है। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन हमें नहीं करना है। इससे हमारे परिवार, समाज एवं अंततः देश का बहुत अधिक नुकसान होता है। साथ हीं उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने को लेकर शपथ दिलाई । सभी ने भविष्य में तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा और लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक करने के संकल्प को दोहराया।मौके पर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार कौशल कुमार, सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।