शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन
Views: 135
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन


संवाददाता
लातेहार:- लोकसभा आम निर्वाचन जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव, में मतदान प्रक्रिया सफलता पूर्वक एवं शांति पूर्वक सम्पन्न होने पर उपायुक्त ने सभी मतदाताओं, अधिकारियों, कोषांग के सभी कर्मियों, मतदान कर्मियों, सभी सुरक्षा बलों, पुलिस बल अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को आभार और धन्यवाद दिया । आगे उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा, जिसके कारण चुनाव के सारे कार्य शांति पूर्वक माहौल में सम्पन्न हुआ। इसके लिए आप सभी की जितनी प्रशंसा की जाय वह कम ही है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, मतदान कर्मी एवं निर्वाचन कार्य मे लगे सभी अधिकारियों व कर्मियों को धन्यवाद दिया। सम्मान समारोह में चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार कौशल कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Loading

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment