प्रदीप पाठक की रिपोर्ट,
हजारीबाग:- जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष यासीन अंसारी नगर के वार्ड 26 पहुंचे और वहां के निवासियों की समस्याएं सुनी इसी क्रम में निवासियों की ओर से जनता दल यूनाइटेड के जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर मोहल्ले के निवासी हैं अपनी व्यथा और जलापूर्ति की गाथा महानगर अध्यक्ष को बताया पदाधिकारी चयन की नींद सो रहे हैं और जनता अपनी मूलभूत आवश्यकता को लेकर परेशान है कुछ यही माजरा वार्ड 26 के जीवन पथ में जलापूर्ति को लेकर लगातार हो रही है ।
कभी गंदे पानी की आपूर्ति कभी चार-पांच दिन तक जलापूर्ति बाधित संबंधित पदाधिकारी का कहना है पानी रोज दे रहे हैं सवाल यह है की पानी दे रहे हैं तो पानी आता क्यों नहीं है विगत 4 दिनों से जीवन पथ कुम्हार टोली मैं जलापूर्ति ठप है या फिर एक-दो मिनट के लिए आता है इस संदर्भ में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अगर इस समस्या का शीघ्र निदान नहीं होता है तो जनता दल यूनाइटेड प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन को बाध्य होगा इसकी सारी जिम्मेवारी संबंधित पदाधिकारी की होगी