झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
वाहनों पर मतदाता जागरूकता स्टीकर लगाकर किया गया जागरूक


लातेहार:- विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को लातेहार शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्टीकर अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से लातेहार एन एच की सड़क पर आने जाने वाले वाहनों पर “13 नवंबर को रहे तैयार वोट करेगा लातेहार” मतदाता जागरूकता स्टिकर लगाकर लोगों के बीच मतदान की तिथि का प्रचार प्रसार करते हुए सभी से मतदान करने की अपील की गई।

इस दौरान स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जेएसएलपीएस डीपीएम संतोष कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी आदि उपस्थित थे।
![]()




