बीजेपीझारखंडराजनीतिलातेहारस्थानीय समाचार

मनिका विधान सभा के तीन महारथी हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए रांची रवाना

मनिका विधान सभा के तीन महारथी हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए रांची रवाना

लातेहार:- जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र के तीन बड़े चेहरे जिप सदस्य बलवंत सिंह और पूर्व जिप सदस्य सह विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शिल्पा कुमारी एवं उपेन्द्र सिंह खरवार आज भाजपा का दामन थाम लेंगे। बुधवार को हजारों का समर्थकों के साथ तीनों बड़े चेहरे रांची रवाना हो गए हैं।यहाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इन तीनों के भाजपा में आने के बाद भाजपा को काफी मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है। इधर पूर्व जिला परिषद सदस्य और झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिल्पा कुमारी ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा हो रहा है, उससे देश के युवा भी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आज वह भाजपा का दामन थाम रही है। यहां बताते चलें कि बलवंत सिंह और शिल्पा कुमारी भाजपा के विरोधी दल के साथ जुड़े हुए थे।

मनिका विधान सभा के तीन महारथी हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए रांची रवाना

वहीं बात करें उपेन्द्र सिंह खरवार कि तो यह सख्स कभी सरकार की विरुद्ध अपने हाथों में हथियार उठा लिया था।और नक्सली संगठन के साथ जुड़कर चुनाव बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन कि पहल से अचानक इनका हृदय परिवर्तन हुआ और वह नक्सली संगठन छोड़कर जिला प्रशासन के समक्ष सरेंडर कर दिया।और आज चुनावी समर्थक बन गये,सामाज के साथ जुड़कर सामाजिक कार्य में लग गए हैं।इधर इन तीनों को भाजपा में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता मोती प्रसाद सोनी और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा कि इनके भाजपा में आने से भाजपा काफी मजबूत होगा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, वरिष्ठ भाजपा नेता रामदेव सिंह, विवेकानंद गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, महेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता रामधनी सिंह, प्रदीप सिंह,नंदेव सिंह, आशीष प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग रांची रवाना हुए हैं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button