हेमतपुर गांव के चिकित्सक सृष्टिधर महतो का सड़क दुर्घटना में निधन,क्षेत्र में शोक की लहर।


दानिश पटेल की रिपोर्ट,
गोला:- गोला प्रखंड क्षेत्र के हेमतपुर गांव के रहने वाले ग्रामीण चिकित्सक सृष्टिधर महतो उम्र लगभग 39 वर्ष का शुक्रवार को निधन हो गया,मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि को सृष्टिधर महतो बाइक से अकेले अपने घर आ रहें थे तभी चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मारंगमर्चा के निकट अज्ञात वाहन के ठोकर से सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके मस्तिष्क पर गंभीर चोट लग गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये, प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ के रांची रोड स्थित पॉलीडॉक वृंदावन अस्पताल में भर्ती कराया गया, मस्तिष्क में गंभीर चोट के वजह से इलाज के दौरान शुक्रवार को सृष्टिधर महतो का निधन हो गया। निधन की खबर क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी,सभी की आंखें नम हो गई, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा,क्योंकि सृष्टिधर महतो पूरे सोसो कलां पंचायत के अलावा जांगी,महलीडीह आदि गांवों में ग्रामीणों का इलाज करते थे, सृष्टिधर महतो अपने पीछे माता-पिता
,भाई, पत्नी,एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गये।निधन की खबर सुनते ही सोसो कलां पंचायत की मुखिया निता देवी, पंचायत के पूर्व मुखिया बजरंग कुमार महथा, पूर्व वार्ड सदस्य जगेश्वर रजवार,उप प्रमुख विजय ओझा सहित सैंकड़ों लोगों ने इस दुःख की घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
![]()




