स्थानीय समाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीटू कार्यालय में कार्यक्रम, महिला श्रमिकों के अधिकारों को लेकर उठाई गई आवाज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीटू कार्यालय में कार्यक्रम, महिला श्रमिकों के अधिकारों को लेकर उठाई गई आवाज

बरहरवा प्रतिनिधि,

बरहरवा:
रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) की साहिबगंज जिला कमेटी की ओर से बरहरवा स्थित सीटू कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महासचिव सारीफुल इस्लाम ने कहा कि समाज और देश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने महिलाओं से जुड़े विभिन्न मांगों को रखते हुए कहा कि

  • प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को गरिमापूर्ण और स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
  • सभी महिला श्रमिकों के लिए समान काम का समान वेतन और सम्मानजनक न्यूनतम मजदूरी लागू की जाए।
  • महिलाओं द्वारा किए जाने वाले घरेलू और सामाजिक अवैतनिक कार्यों को आर्थिक श्रम के रूप में मान्यता दी जाए।
  • सभी महिला श्रमिकों को छह माह का सवेतन मातृत्व अवकाश और कार्यस्थलों पर आधुनिक शिशु गृह (क्रेच) की सुविधा अनिवार्य की जाए।
  • महिलाओं के लिए प्रति माह दो दिन का सवेतन मासिक धर्म अवकाश तथा अलग विश्राम कक्ष और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था हो।
  • आशा, आंगनबाड़ी समेत अन्य स्कीम वर्कर्स को मानदेय कर्मी के बजाय श्रमिक का दर्जा देकर सभी सरकारी लाभ प्रदान किए जाएं।
  • कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न रोकथाम (POSH) अधिनियम का कड़ाई से पालन किया जाए।
  • महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं तथा दोषियों को त्वरित व कठोर सजा दी जाए।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को सार्वभौमिक बनाकर हर परिवार को सस्ता और पर्याप्त राशन उपलब्ध कराया जाए।
  • अमीरों पर उच्च कर लगाकर उस धन का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जनसेवाओं को मजबूत करने में किया जाए।
  • महिलाओं के लिए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कार्यों और रात्रि पाली में काम पर रोक लगाने की मांग भी की गई।

कार्यक्रम में रिंकी दास, सविता घोष, प्रमिला सहा, बसंती सहा, साधना सहा, आरिफ खातून, नरगिश बीबी, अमीना बीबी, मुसफेका परवीन, वहीदा रहमान समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button