स्थानीय समाचार

डीही के नदी टोला हॉस्पिटल में सीएसआर तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

डीही के नदी टोला हॉस्पिटल में सीएसआर तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

क्षेत्र का विकास करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य:बलराम पांडेय

स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में मिली नई सौगात

लातेहार:-सदर प्रखंड अंतर्गत डीही पंचायत के नदी टोला स्थित हॉस्पिटल परिसर में गुरुवार को दामोदर घाटी निगम तुवेद कोल माइंस द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना और स्थानीय लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना रहा।

डीही के नदी टोला हॉस्पिटल में सीएसआर तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डेवलेक्टो माईनिंग के अधिकारी इंद्रजीत सिन्हा , आरएनआर के अधिकारी इस्तेखार खान, माईनिंग डेवलपमेंट मैनेजर बलराम पांडेय, डीही पंचायत के मुखिया संदीप उरांव, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, पंचायत समिति सदस्य उमर आलम, मोहर सिंह ,भाजपा युवा मोर्चा के पवन गुप्ता, सियचो अस्पताल की डॉक्टर रूबी कुमारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सिन्हा ने कहा कि कंपनी अपने कोल ब्लॉक के आस पास सभी क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर लगातार प्रयासरत है।

क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को समझा जा रहा है ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि नदी टोला हॉस्पिटल, एवं आयुष्मान आरोग्य डीही में बिजली व अन्य संसाधनों की कमी की जानकारी मिलने पर सीएसआर मद से तत्काल दो कूलर, एक इनवर्टर, दो बैटरियाँ, दवा रखने के लिए अलमारी तथा मरीजों के लिए आवश्यक बेड की व्यवस्था की गई है।

ताकि मरीज एवं अस्पताल के लोगो को बिजली से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी ना हो यह सब ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था कराई गई है। इस अवसर पर डॉक्टर रूबी कुमारी ने हॉस्पिटल में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया और बताया कि अस्पताल परिसर में बोरिंग की सुविधा नहीं होने के कारण नदी से पानी लाना पड़ता है।

डीही के नदी टोला हॉस्पिटल में सीएसआर तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

जिससे मरीजों को परेशानी होती है। इस पर अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के अंदर बोरिंग की व्यवस्था कर पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया।

डॉ. रूबी कुमारी ने कहा कि डीवीसी के सीएसआर विंग ने मेरी बात को गंभीरता से लिया और बिजली व पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए सकारात्मक पहल की। मैं इसके लिए तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।


शिक्षा और बाल विकास को मिली प्राथमिकता इस्तेखार खान


इस्तेखार खान ने कहा कि सीएसआर के तहत कोल ब्लोक के सभी क्षेत्र के स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल सामग्री, शैक्षणिक उपकरण और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई और खेल-कूद में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि, लगभग सभी स्कूलों में बच्चों की ज़रूरत के अनुसार संसाधन मुहैया कराए गए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

डीही के नदी टोला हॉस्पिटल में सीएसआर तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

कंपनी शिक्षा और स्वास्थ को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है; बलराम पांडेय

बलराम पांडे ने कहा कि कंपनी शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हमारे प्रयासों का उद्देश्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा सुनिश्चित करना है। क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान लोगों से संवाद स्थापित कर हम उनके दुख-सुख से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य ही क्षेत्र का विकास करना है

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button