ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

Balumath News:वज्रपात से बछड़े की मौत,जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने लिया संज्ञान

Balumath News:वज्रपात से बछड़े की मौत,जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने लिया संज्ञान

रिपोर्टर: बालूमाथ / लातेहार संवाददाता,

बालूमाथ / लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के झाबर पंचायत अंतर्गत ग्राम कोमर में वज्रपात गिरने से एक बछड़े की मौत हो गई। यह बछड़ा वीरेंद्र भुइयां का था, जिसकी अचानक हुई मौत से पशुपालक को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।

घटना के बाद पीड़ित वीरेंद्र भुइयां ने इसकी सूचना जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनीता देवी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बालूमाथ के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क किया और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपाध्यक्ष के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत बछड़े का पोस्टमार्टम कराया गया, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

अनीता देवी ने अधिकारियों से कहा है कि आपदा प्रबंधन एवं सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित पशुपालक को मिलने वाली मुआवजा राशि की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए, जिससे प्रभावित परिवार को शीघ्र सहायता मिल सके।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button