दादर रेलवे स्टेशन से गुमला का मजदूर हुआ गायब,


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला:- जिला के रायडीह प्रखंड मजदूर गौवा जाने के दौरान अपने सहयोगियों से बिछड़ कर दादर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब हो गया है। युवक का नाम प्रदीप खेस उम्र लगभग 41साल है।दिनांक 9/11/23/को अपने गांव पिबो से निकले थे गौवा जाने के लिए निकले थे। सहयोगियों ने परिवार वालों को पुरे घटनाक्रम कि जानकारी फोन कर बताया जिसके बाद पुरे मामले को लेकर परिजन आज 12/11/23दिन रविवार को मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश वा गुमला जिला कार्यालय अजाद बस्ती आ कर लिखित आवेदन दे कर खोजने का गुहार प्रदेश सचिव जुम्मन खान से लगाया है। वहीं पुरे मामले को सुनने के बाद मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान ने अपने मुम्बई टीम को सारी घटना की जानकारी देते हुए खोजबीन करने में सहयोग करने का निर्देश दिया है।।भाई मनबेल खेस ने लिखित आवेदन दिया है।। खोजने की गुहार लगाया है।
![]()




