झारखंडपलामूस्थानीय समाचार

पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, बोहिता पंचायत में मिली लाश

पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, बोहिता पंचायत में मिली लाश

पलामू/सतबरवा।
पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बोहिता पंचायत के तीनमुहाने के पास झाड़ियों में गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई प्रतीत होती है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि शव सबसे पहले मवेशी चराने वाले चरवाहों ने देखा। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास खून से सना पत्थर, चप्पल और मेमोरी कार्ड बरामद हुआ है। युवक काले रंग की शर्ट और जींस पहने था, जबकि उसके गले में गमछा मिला। शव से बदबू आने लगी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या 24 घंटे पहले की गई होगी।

सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना के एसआई सच्चिदानंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस हत्या के कोण से मामले की जांच कर रही है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button