स्थानीय समाचार
ग्रामीणों ने किया समाहरणालय का घेराव,रखी अपनी मांग


चतरा :– ट्रांसपोर्टिंग और आम सड़क को अलग करने की मांग को लेकर टंडवा के 15 गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को समाहरणालय का घेराव किया.
प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन से टंडवा में नो एंट्री लागू करने तथा कोल ट्रांसपोर्टिंग को पब्लिक रूट से नहीं किए जाने की अपील की.इस दौरान ग्रामीणों ने अपने मुद्दों को लेकर नारेबाजी की और प्रशासन पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया।
उनका कहना है कि कोल ट्रांसपोर्टिंग गतिविधियों के कारण आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. आए दिन कोल वाहनों की चपेट में आकर निर्दोष ग्रामीण मौत के मुंह में समा रहे हैं.
![]()




