स्थानीय समाचार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी तैयारी पूर्ण,पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी तैयारी पूर्ण,पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

पलामू:- पलामू स्वतंत्रता दिवस के अवसर 15 अगस्त 2026 को पलामू जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा।यहां प्रातः 9:00 बजे मुख्य ध्वजारोहण किया जायेगा।समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है।समारोह को लेकर जवानों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया जो गुरुवार को संपन्न हो गया।

परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन स्थानीय पुलिस लाइन स्टेडियम में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी ने संयुक्त रूप से परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।उपायुक्त ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।इस दौरान डीसी व एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने मुख्य समारोह के दिन समय पर उपस्थित होने और एहतियात बरतने का निर्देश दिया।उन्होंने पलामूवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी आमजनों से अपने-अपने स्तर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button