स्थानीय समाचार

सरस्वती शिशु मंदिर में राखी बनाओ एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

Views: 75
0 0
Read Time:1 Minute, 7 Second
सरस्वती शिशु मंदिर में राखी बनाओ एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

बरहरवा, शुक्रवार – राजमहल शहर के नील कोठी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के वंदना भवन में शुक्रवार को “राखी बनाओ और मेहंदी लगाओ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिशु वर्ग एवं बाल वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और विविध प्रकार की राखियाँ एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइन तैयार कीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने आपस में एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की भावना को जीवंत किया।

इस अवसर पर स्वेता रानी, झुम्मा कुमारी, राहुल दास सहित अन्य शिक्षकों एवं आयोजकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button