आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिंडरा में NQAS की राष्ट्रीय टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं इलाज, दवा, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता और जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण की हुई गहन जांच
pakud news

मंडरो:मंडरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-बोरियो के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पिंडरा में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत राष्ट्रीय स्तर की मूल्यांकन टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की गहन जांच की। टीम ने इलाज से लेकर दवा की उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव, मानव संसाधन, बुनियादी सुविधाओं और जैव चिकित्सा अपशिष्ट के निस्तारण तक की व्यवस्थाओं को परखा।
राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ता डॉ. अंजू पूनिया और डॉ. गुनशीला बी ने केंद्र के विभिन्न विभागों और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गयी।

दवा,उपचार और रिकॉर्ड प्रबंधन की ली जानकारी
मूल्यांकन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मोनिका हेम्ब्रम, एएनएम विभा कुमारी एवं एमपीडब्ल्यू नरोत्तम चंद रमन से केंद्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मरीजों के उपचार, दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य अभिलेखों के संधारण और रिकॉर्ड प्रबंधन की स्थिति की भी जांच की गयी।
हर्बल गार्डन से योग शेड तक का निरीक्षण
टीम ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विकसित हर्बल गार्डन और योग शेड का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा जैव चिकित्सा अपशिष्ट के संग्रह, पृथक्करण और निस्तारण की व्यवस्था को भी देखा गया। मूल्यांकनकर्ताओं ने संबंधित कर्मियों से इन सुविधाओं के संचालन और नियमित उपयोग की जानकारी ली।
तय मानकों पर परखी गयी स्वास्थ्य व्यवस्था
NQAS मूल्यांकन का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों, स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन का आकलन करना है। राष्ट्रीय टीम के निरीक्षण से केंद्र की व्यवस्थाओं को गुणवत्ता के तय मानकों पर कसने की प्रक्रिया को मजबूती मिली है।
ये रहे मौजूद
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति (DQAC) के NQAS जिला नोडल पदाधिकारी मोहन सिंह जाटव, NQAS इंटरनल असेसर नितिन चतुर्वेदी, बीपीएम ऋत्विक आनंद, मंडरो की सीएचओ ब्लॉक टीम, सहिया साथी तेरेसा सोरेन सहित सभी सहिया उपस्थित रहीं।
![]()





