स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार
नदी के गहरे पानी में डुबने से एक युवक की मौत


लातेहारः- सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत अंतर्गत ग्राम पतरिया चोटाग निवासी दीपक उरांव 31 वर्ष पिता स्व दिनेश्वर उरांव, युवक की नदी में डुबने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों बताया कि घर के ही पास खिखिर नदी में नहाने गए थे। नहाने के क्रम में गहरी पानी में पहुंच गए जहां से निकल नहीं सके और इनकी पानी में डुबने से मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो बेटियां एवं पुत्रों के साथ बुजुर्ग माता को छोड़ दिया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
![]()




