स्थानीय समाचार

जाली नोट चलाने के आरोप में दो युवक पकड़े गए,पुलिस को सौंपा

जाली नोट चलाने के आरोप में दो युवक पकड़े गए,पुलिस को सौंपा

बरहरवा: राधानगर थाना क्षेत्र के अकुनबन्ना चौक स्थित एक दुकान पर पांच सौ रुपये का जाली नोट चलाने के प्रयास में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार राधानगर गांव के दो युवक मोटरसाइकिल से अकुनबन्ना चौक पहुंचे और पेट्रोल भरवाने के बाद दुकानदार को 500 रुपये का जाली नोट थमा दिया। दुकानदार के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले भी यही युवक इसी प्रकार एक जाली नोट दे चुका था।

दुबारा जाली नोट देने पर दुकानदार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। जांच के दौरान पता चला कि युवकों की बाइक में पहले से ही पेट्रोल था और उनके पास असली रुपये भी मौजूद थे, इसके बावजूद उन्होंने जाली नोट को खपाने की कोशिश की।

घटना की सूचना पर राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button