झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

लातेहार:चीफ एलएडीसी के पद पर नियुक्ति हेतु करे आवेदन

लातेहार:चीफ एलएडीसी के पद पर नियुक्ति हेतु करे आवेदन

लातेहार:-झालसा, रॉची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार ने चीफ एलएडीसी, लातेहार के पद पर बहाली हेतु आवेदन आमंत्रित किया है। यह नियुक्ति संविदा आधारित होगी। इसके लिए क्रिमिनल लॉ में कम से कम दस वर्ष का अनुभव होना, 30 सेशन केस अनुभव के साथ-साथ क्रिमिनल लॉ की अच्छी समझ एवं लीडरशीप क्वॉलिटी होना आवश्यक है।


इस पद पर नियुक्त अधिवक्ता/उम्मीदवार को 65,000/-(पैसठ हजार रूपया) प्रति माह मानदेय के रूप में दिया जायेगा। इसके लिए इच्छुक अधिवक्ता/उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2024, शाम 05 बजे तक अपना आवेदन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के कार्यालय में हाथो-हाथ अथवा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए व्यवहार न्यायालय, लातेहार के ऑफिसियल वेबसाइट

https://latehar.dcourts.gov.in

पर लॉगिन कर सकते हैं।


Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button