झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया बकरीद


संवाददाता,
लातेहार:- ईद – उल – अजहा (बकरीद) का पर्व जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया ।जिले के सभी मस्जिद और ईदगाहों में ईद – उल – अजहा की नमाज अदा की गई, नमाज के दौरान क्षेत्र में अमन – चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक ईद उल अजहा की नमाज पर्व को लेकर मुस्लिम बहुल गांवों में शुबह से ही काफी चहल पहल देखी गई।
जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किए थे पुख्ता इंतजाम
ईद – उल – अजहा (बकरीद) पर्व पर नमाज के दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस दौरान मस्जिद की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजनके निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मीयों के साथ काफी मुस्तैद दिखे।
![]()




