स्थानीय समाचार

सिमरिया पुलिस दो फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार

सिमरिया पुलिस दो फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार

चतरा:- सिमरिया पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों के घर इश्तहार चिपकाया है और अतिशीघ्र आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी है। पहला अभियुक्त प्रखंड मुख्यालय निवासी नजीर आलम उर्फ छोटू खान है। छोटु धारा 376, 420 और 120 बी का अभियुक्त है। पुलिस लंबे समय से इसको तलाश कर रही है। जबकि दूसरा लोहसिंगना निवासी मो. सलमान है।

सलमान भी धारा 376, 504 और 24 का अभियुक्त है। पुलिस ने इसके घर पर भी इश्तिहार चिपकाया है। पुलिस टीम का नेतृत्व सतीश कुमार सोनी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त के विरुद्ध उक्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि अभियुक्त अति शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते तो इनके विरुद्ध कुर्की जब्ती सहित अन्य अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button