स्थानीय समाचार

अधिवक्ता गोपाल कृष्ण दिनदहाड़े नृशंस हत्या से आक्रोशित राँची के सभी अधिवक्ता आज न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे

अधिवक्ता गोपाल कृष्ण दिनदहाड़े नृशंस हत्या से आक्रोशित राँची के सभी अधिवक्ता आज न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे

राँची :- सिविल कोर्ट के स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक अधिवक्ता के आश्रितों को एक करोड़ मुआवजा दिये जाने की मांग की

राँची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी बाबू की दिनदहाड़े नृशंस हत्या से आक्रोशित राँची के सभी अधिवक्ता आज (शनिवार) को भी न्यायिक कार्य में हिस्सा नही लेंगे. इधर झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की हत्या को की घटना को गंभीरता से लिया है.

स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक अधिवक्ता के आश्रितों को एक करोड़ मुआवजा दिये जाने की मांग की है. कहा है कि अगर जरुरत पड़ी तो पूरे राज्य भर में एक वृहद आंदोलन चलाकर अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की जायेगी. इस संबंध में मुख्यमंत्री और हाईकोर्ट एक्टिंग चीफ जस्टिस से भी मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई है. झारखंड स्टेट बार कौंसिल के अध्य्क्ष राजेंद्र कृष्ण ने झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अब तक लागू नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बिना विलंब के इसे लागू करने की मांग एक बार फिर दोहराई है.

शनिवार को राँची जिला बार एसोसिएशन के भवन में शनिवार को दिन के 10:30 पर आपात बैठक हुई. जिसके बाद दिवंगत अधिवक्ता गोपी कृष्णा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का शोक व्यक्त किया. आयोजित शोक सभा में काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित हुए और घटना की गहरी निंदा की.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button