स्थानीय समाचार

नववर्ष के अवसर पर कोटालपोखर प्रखंड में वनभोज का उल्लास,पिकनिक स्थलों पर रही रौनक

Views: 59
0 0
Read Time:58 Second
नववर्ष के अवसर पर कोटालपोखर प्रखंड में वनभोज का उल्लास,पिकनिक स्थलों पर रही रौनक

कोटालपोखर। नववर्ष के अवसर पर कोटालपोखर प्रखंड में रविवार को भी लोगों ने पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ वनभोज का आनंद लिया। प्रखंड के चतरा-धोगड़ा, तसर केंद्र डुमरिया एवं शिबू सोरेन कॉलेज परिसर सहित विभिन्न पिकनिक स्थलों पर दिनभर रौनक बनी रही।

वनभोज स्थलों पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। बड़े-बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक नववर्ष की खुशियों में डूबे नजर आए। डीजे की मधुर धुनों पर युवा व बच्चे थिरकते रहे, वहीं परिवारों ने सामूहिक भोजन कर पर्व का आनंद साझा किया।

नववर्ष के मौके पर पिकनिक स्थलों पर खुशी, मेल-जोल और उल्लास का माहौल बना रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button