स्थानीय समाचार
पारा लीगल वॉलेंटियर्स को मिलेगा 700 रुपए प्रतिदिन की दर से मानदेय


राँची :– झारखंड में कार्यरत पारा लीगल वॉलेंटियर्स (PLV) को अब 700 रुपए प्रतिदिन की दर से मानदेय मिलेगा. झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पहल पर इसकी स्वीकृति दे दी गई है.
झारखंड में फिलहाल एक हजार से ज्यादा PLV कार्यरत हैं. इससे पहले सभी PLV को 500 रुपए प्रतिदिन की दर से मानदेय का भुगतान किया जाता था. लंबे समय से PLV अपना मानदेय बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे थे. झालसा के निर्देश के मुताबिक, सभी PLV को महीने में न्यूनतम आठ दिन का कार्य देने का प्रावधान है.
इस हिसाब से सभी PLV को कम से कम 1600 रुपए का लाभ मिलेगा. मानदेय बढ़ाए जाने से PLV काफी उत्साहित हैं. बता दें कि झलसा और डालसा के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कानूनी जागरूकता में PLV की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
![]()




