स्थानीय समाचारगुमलाझारखंड
दीपावली को लेकर एसडीओ ने किया मिठाई दुकानों में औचक निरीक्षण: मिठाई दुकानों से सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा .


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- आज रविवार को एसडीओ सदर राजीव कुमार ने दीपावली पर्व को देखते हुए जिला अंतरागत विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया और सैंपलिंग की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मिठाई दुकानों से खोवा पेड़ा, मिल्क केक, कालाकंद, बूंदी लड्डू, पनीर आदि जैसे कई मिठाइयों के नमूने कलेक्ट किए. जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा.एसडीओ सदर सह खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने निरीक्षण क्रम में विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने और मिठाई में मिलावट नहीं करने की हिदायत दी. वहीं खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि खाद्य सामग्रियों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध एफएसएसएआई (FSSAI) एक्ट 2006 के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
![]()




