झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

भक्ति और उत्साह से सराबोर पाकुड़ रेलवे मैदान के भव्य पंडाल में विराजे गणपति

Pakud news

Views: 5
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second

पाकुड़ संवाददाता।: जिला मुख्यालय समेत प्रखंड मुख्यालयों में सोमवार को गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी थी. पाकुड़ शहर के रेलवे मैदान में भी भव्य पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी.रेलवे मैदान परिसर में कलश स्थापना के साथ पूजा का शुभारंभ हुआ. श्रद्धालु पोखर से जल लेकर पूजा स्थल पहुंचे. इसके बाद पुरोहित सजल चटर्जी और सुकांत शाह ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी.

पुष्पांजलि के दौरान उमड़ी भीड़

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. पुष्पांजलि के समय रेलवे मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
पाकुड़ शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. इस दौरान पूरा रेलवे मैदान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा.
पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. महिला, पुरुष और बच्चे उत्साह के साथ पूजा में शामिल हुए.

भक्ति और उत्साह से सराबोर पाकुड़ रेलवे मैदान के भव्य पंडाल में विराजे गणपति

बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

रेलवे मैदान गणेश पूजा समिति के संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष गणेश पूजा धूमधाम से आयोजित की जाती है. पूजा के अवसर पर बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं.
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन गणेश प्रतिमा की पूजा और पुष्पांजलि के बाद शाम को बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. इसमें नन्हे-मुन्ने कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा.

17 सितंबर को होगा प्रतिमा विसर्जन

समिति के अनुसार, गणेश पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. 17 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ पूजा महोत्सव का समापन होगा.

Loading

भक्ति और उत्साह से सराबोर पाकुड़ रेलवे मैदान के भव्य पंडाल में विराजे गणपति

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button