झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं


संवाददाता,
लातेहार:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी गरिमा सिंह की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।जहां शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को ससमय निराकरण करने की मांग की।जिस पर उपायुक्त के द्वारा क्रम वार तरीके से जल्द से जल्द जाँच कराते हुए समाधान करने की बात कही ।इस जनता दरबार में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए।
जो मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सेविका चयन से संबंधित, वन पट्टा, राशन कार्ड, वेतन वृद्धि, रोड अतिक्रमण, धान मुआवजा, नियोजन, कृषि ऋण माफी, अनुकम्पा, मिट्टी मोरम पथ निर्माण आदि संबंधित थे। जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया ।
![]()




