झारखंडस्थानीय समाचार

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत चार लाभुकों को मिला दो-दो लाख का चेक

Views: 371
0 0
Read Time:1 Minute, 17 Second
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत चार लाभुकों को मिला दो-दो लाख का चेक

बरहरवा। भारतीय स्टेट बैंक बरहरवा एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत चार लाभुकों को दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। लाभुकों में मनवरा बीबी, अम्बिया खातून, दुर्गेश रजक और मनिर शेख शामिल हैं।

शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि यह योजना 18 से 50 वर्ष के नागरिकों को मात्र ₹436 वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख तक का बीमा उपलब्ध कराती है। बीपीएम फैज आलम ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक कर दावों का निपटारा पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

चेक प्राप्त कर लाभुकों ने बैंक और जेएसएलपीएस का आभार जताया। इस मौके पर बैंक के फील्ड ऑफिसर प्रकाश गौरव, सहायक अभिषेक कुमार, सीएसपी संचालक शाहबाज आलम, बैंक सखी श्रीति दे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button