झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
समाजसेवी ने पत्रकारों को किया सम्मानित ,कहा पत्रकार समाज के होते है दर्पण


संवाददाता
लातेहार:- जिले के समाहरणालय प्रवेश द्वार के पास गुरुवार को समाजसेवी जितेंद्र कुमार ने पत्रकारों को सम्मानित किया। समाजसेवी कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते हैं। उन्हीं के बदौलत समाज की अच्छाई और कुरीतियों लोगों के समक्ष प्रस्तुत की जाती है।
ऐसे में पत्रकार के हित का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में उमस भारी गर्मी को देखते हुए पत्रकारों के बीच गमछा का वितरण कर सम्मानित किया।
बता दे कि समाजसेवी कुमार के द्वारा समय-समय पर अनाथ बच्चों के लिए खाद्य सामग्री पुस्तक, पेन पेंसिल एवं कपड़ों का वितरण किया जाता रहा हैं।मौके पर वरीय पत्रकार नीरज सिन्हा , राम कुमार,विवेक सिन्हा, संजय प्रजापति, संजीत पांडेय , राहुल पाण्डेय, संतोष कुमार, अमित कुमार समेत अन्य शामिल रहे।
![]()




