स्थानीय समाचार
ईवीएम-वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Views: 6
Read Time:1 Minute, 1 Second

पलामू:- पलामू जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व एसपी कपील चौधरी ने मंगलवार को ईवीएम-वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।इस अवसर पर उपायुक्त ने इवीएम-वेयरहाउस का भौतिक अवलोकन किया साथ ही सुरक्षा से संबंधित आवश्यक पहलुओं,सीसीटीवी एवं अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गयी।
उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायज़ा लिया तथा विद्युत व्यवस्था,बैलेट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था,कमरों की सीलिंग,डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
![]()




