ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारस्थानीय समाचार

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची में भाजपा का प्रदर्शन,कई जगह सड़क जाम

Views: 57
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

अरगोड़ा चौक समेत रातू रोड में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, पुलिस ने सड़क से हटाया

रांची। छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान का मंगलवार को राजधानी रांची में असर देखने को मिला। शहर के अलग-अलग इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सुबह करीब 10 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरगोड़ा चौक पर सड़क जाम कर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों पर लाठी-डंडे चलाने वाली सरकार की कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची में भाजपा का प्रदर्शन,कई जगह सड़क जाम

चिलचिलाती धूप के बावजूद कार्यकर्ता काफी देर तक सड़क पर डटे रहे। सड़क जाम होने के कारण अरगोड़ा चौक के आसपास यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने सड़क से हटाया

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची में भाजपा का प्रदर्शन,कई जगह सड़क जाम

जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सड़क जाम समाप्त हो गया और यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।

रातू रोड में भी दिखा प्रदर्शन का असर

रांची के रातू रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे भी भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का नजारा देखने को मिला। यहां भी कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों और उनके साथ हुई कार्रवाई को लेकर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button