झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार

समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो कर दूंगा पुराना पुरुलिया रोड जाम : विकास सिंह

समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो कर दूंगा पुराना पुरुलिया रोड जाम : विकास सिंह


जमशेदपुर :- मानगो दाईगुट्टू हरिजन बस्ती में विगत छः महीने से नाले की सफाई नहीं होने के कारण पूरा मोहल्ला कीचड़मय हो गया है एक छोर से दूसरी छोर जाने का संपर्क नाले के गंदा पानी जमा होने के कारण टूट गया है।

जटिल समस्या का समाधान नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाया मौके में पहुंचे भाजपा नेता को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत छः महीने से मानगो नगर निगम का एक भी सफाई कर्मचारी डीपासाई हरिजन बस्ती में नहीं आया। जल जमाव और कीचड़ के कारण पूरा मोहल्ला गंदगी से बजबजा रहा है । मोहल्ले में स्थित मां मनसा की मंदिर में लोग पूजा अर्चना करने नहीं जा पा रहे हैं मंदिर चारों ओर कीचड़ से घिर चुका है ।

गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालय के खुल जाने के बाद भी जल जमाव और कीचड़ के कारण बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं । गंदगी के अंबार के कारण महामारी फैल रही है बच्चों के बीच दस्त और उल्टी की शिकायत मिल रही है । स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर क्षेत्र के उपेक्षा का आरोप लगाया।


मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने वस्तु स्थिति से अवगत कराया। आरोप मै कि पुराना पुरुलिया रोड के मुख्य नाला को स्थानीय दबंगों के द्वारा जाम कर दिया गया है जिसके कारण पूरे पुराना पुरुलिया रोड का पानी का घुमाव हरिजन बस्ती की ओर हो गया है पानी का दबाव इतना है कि लोगों के घर में नाले का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है।
उधर भाजपा नेता ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए चेतावनी दिया कि बरसात पूर्व नाले की सफाई नहीं की गई तो पुराना पुरुलिया रोड़ को जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी त्वरित संज्ञान लें ताकि बरसात में समस्या बढ़े नहीं।

स्थानीय विधायक सह मंत्री के प्रति लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।
गंदगी की गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने विधायक पर बस्ती के समस्या की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।
मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह, प्रमोद राम ,मनसा राम, पंचू कालिंदी, मिथिलेश कुमार, नरेश कुमार अखिलेश कुमार, झरिया कुमार, बसंती कालिंदी, थाटा मछुआ, इकरू मछुआ, चरकी मछुआ, संजय कुमार, धीरज सिंह, अमित सिंह, रितिक सिंह, अमित कुमार ,संदीप शर्मा ,राजा मछुआ आदि उपस्थित थे ।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button