चुनाव 2024कांग्रेसचतराजेएमएमझारखंडराजनीतिस्थानीय समाचार

इंडिया गठबंधन ने लातेहार के कुंदरी ग्राम में किया चुनावी जन सभा:कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में मांगा वोट

इंडिया गठबंधन ने लातेहार के कुंदरी ग्राम में किया चुनावी जन सभा:कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में मांगा वोट

लातेहार:- सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुंदरी में सोमवार को महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर जनसभा आयोजित की गई। श्री त्रिपाठी के पक्ष में वोट मांगने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने लातेहार के कुंदरी में सभा को संबोधित किया और महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इंडिया गठबंधन ने लातेहार के कुंदरी ग्राम में किया चुनावी जन सभा:कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में मांगा वोट

इस अवसर पर श्री खड़गे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरीके से बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रहा है उससे आम जनता को काफी परेशान हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से कहा कि हम 20 करोड लोगों को नौकरियां देंगे लेकिन अब उसके बारे में वह कुछ नहीं बोलते।महंगाई की बात करें तो उस पर भी पीएम मोदी चुप रहते हैं। जो उन्होंने जनता से 10 साल में वादे किए थे वह आज तक पूरा नहीं हुआ। आज देश के किसानों से लेकर युवाओं और महिला तक सब परेशान हैं।

इंडिया गठबंधन ने लातेहार के कुंदरी ग्राम में किया चुनावी जन सभा:कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में मांगा वोट

अब एनडीए गठबंधन का झारखंड में खाता तक नहीं खुलेगा : कल्पना

सभा को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार में रहते हुए विपक्ष को परेशान करने का कार्य किया है और कुछ नहीं किए हैं। वे केन्द्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्ष के नेताओं को परेशान करते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से विकास के नाम पर वोट नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने 10 साल के कार्यकाल में क्या किया है। उन्हें जनता को बतानी चाहिए। आगे कल्पना सोरेने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरियां देकर देश के युवाओं से काम कराना चाहते हैं। यह केवल बड़े लोगों को खुश करने में लगे हैं।

इंडिया गठबंधन ने लातेहार के कुंदरी ग्राम में किया चुनावी जन सभा:कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में मांगा वोट

लेकिन उन्होंने युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया। कहा कि चतरा की जनता से अपील करना चाहती हूं की इंडिया गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ रहा है। जनता हमारे साथ है और पूरे देश में हम लोग एक साथ लड़ रहे हैं। एनडीए गठबंधन को झारखंड में एक भी सीट नहीं यानी खाता भी नहीं खुलेगा।प्रधानमंत्री मोदी चुनाव में परेशान हो रहे हैं। वह अपनी दस साल कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थितिमौके पर महागठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री बंधू तिर्की, स्थानीय विधायक बैधनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, राजद जिलाध्यक्ष राम प्रवेश यादव, आफताब आलम, कांदोस मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी, युवा नेता अकित पाण्डेय समेत इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी कार्यकर्ता समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button